गोरखपुर लोकसभा सीट से आज होना है भोजपुरी स्टार रवि किशन की किस्मत का फैसला, किया ये दावा
ABP News Bureau | 19 May 2019 08:10 AM (IST)

गोरखपुर लोकसभा सीट से आज होना है भोजपुरी स्टार रवि किशन की किस्मत का फैसला. बता दें कि आज सातवें और आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 59 सीटों पर सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान होगा.