दिनेश यादव 'निरहुआ' ने बताई बीजेपी में शामिल होने की वजह
ABP News Bureau | 28 Mar 2019 02:09 PM (IST)

इस बार के चुनाव में बीजेपी भोजपुरिया तड़का लगाने जा रही है. मनोज तिवारी पहले से बीजेपी में हैं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद हैं. अब खबर ये है कि रवि किशन और निरहुआ भी चुनावी मैदान में ताल ठोंकने वाले हैं चर्चा है कि रवि किशन गोरखपुर से और निरहुआ आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी के ये भोजपुरी स्टार ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है देखिए.