EVM को लेकर हो रहे विवाद पर रवि किशन ने कहा- PM मोदी के बाद विपक्ष ने EVM के लिए गालियां बचा रखी थीं
ABP News Bureau | 21 May 2019 04:36 PM (IST)

100 फीसदी ईवीएम मशीन और वीवीपीएटी मिलान की मांग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. एक एनजीओ ने ये मांग की थी. SC ने याचिका को बकवास करार देते हुए कहा- एक ही मांग बार-बार नहीं सुन सकते. इस मुद्दे पर बोलते हुए बीजेपी नेता और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा है कि पीएम मोदी को गालियां देने के बाद विपक्ष ने कुथ गालियां EVM के लिए बचा कर रखी थीं.