सलमान-कैटरीना की फिल्म 'भारत' के प्रीमियर पर लगा सितारों का तांता, देखिए
ABP News Bureau | 05 Jun 2019 06:21 PM (IST)
सलमान खान के फैन्स को उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है. पिछले कुछ सालों से सलमान की फिल्में ईद के खास मौके पर रिलीज होती आ रही हैं और इस कड़ी में सलमान खान की 'भारत' का नाम सबसे ताजा है.
मगर 'भारत' की रिलीज के एक दिन पहले फिल्म का भव्य प्रीमियर मुम्बई के लोअर परेल स्थित पीवीआर आइकन सिनेमा के 7 स्क्रीन्स पर एक साथ रखा गया था. सलमान द्वारा ये खास प्रीमियर फिल्म के कास्ट ऐंड क्रू, सलमान के परिजनों, उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के तमाम सितारों के लिए रखी गयी थी.