जल के 'जेल' में कैद हैं सैकड़ों गांव, टापू पर फंसी जिंदगियां । भारत की बात
shubhamsc | 29 Jul 2019 08:53 PM (IST)

आज 'भारत की बात' में देखिए पानी के उस प्रचंड प्रहार की जिसने जिंदगी को मानो जेल में बंद कर दिया है. चारों तरफ से पानी का पहरा और बीच में टापू पर फंसी जिंदगी. पानी में फंसे देश के सैकड़ों गांवों की आज यही कहानी है. एबीपी न्यूज के रिपोर्टर देश के बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर वहां का दर्द सरकार तक पहुंचा रहे हैं.. बारिश और बाढ़ को लेकर आपका चैनल सबसे विश्वसनीय और सही रिपोर्टिंग कर रहा है. आज बिहार के उन इलाकों की कहानी जहां जिंदगी जल की जेल में कैद हो चुकी है.
बिहार के 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. 1243 ग्राम पंचायतों पर बाढ़ की बुरी मार. 82 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं . बिहार में 127 लोगों की मौत हो चुकी है .