संगरूर में क्या 2014 वाली जीत दोहरा पाएंगे भगवंत मान? कांग्रेस और अकाली दल से है मुकाबला
ABP News Bureau | 19 May 2019 09:59 AM (IST)

संगरूर में क्या 2014 वाली जीत दोहरा पाएंगे भगवंत मान? सात चरणों में हो रहा लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में आज 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.