बेंगलुरु: अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गोडसे को लेकर किया था ट्वीट
ABP News Bureau | 18 May 2019 01:54 PM (IST)

अनंत कुमार हेगड़े की नाथूराम गोडसे की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने आज बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने कहा, "यह सभी को पता है कि गोडसे आरएसएस का बहुत बड़ा नायक था, और अब यह विचारधारा खुले में सामने आ रही है. प्रज्ञा ठाकुर जैसे उम्मीदवार के साथ. प्रज्ञा ठाकुर इस तरह का बयान देती हैं और फिर बीजेपी के मंत्री इस तरह की टिप्पणी करते हैं. यह बीजेपी का असली चेहरा दिखाता है और वे गोडसे के दर्शन का पालन करते हैं.