उन्नाव केस: एक बेटी के सवाल पर पुलिस की बोलती बंद, बोली- शिकायत करने पर मेरा एक्सीडेंट करा दिया गया तो?
shubhamsc | 01 Aug 2019 09:58 AM (IST)

देश में लगातार उन्नाव रेपकांड की पीड़ित को न्याय दिलाने की आवाज उठ रही है, ऐसी ही एक आवाज यूपी के बाराबंकी में एक बच्ची ने पुलिस अधिकारी के सामने उठाई तो अधिकारी को जवाब देना मुश्किल हो गया. ये तस्वीरें बाराबंकी के आनंद भवन विद्यालय की है, विद्यालय में पुलिस की तरफ से बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ASP आर एस गौतम बच्चियों को समझा रहे हैं कि क्या करें और क्या न करें, सबकुछ ठीक चल रहा था इसी बीच एक छात्रा उठी और उन्नाव रेप कांड पीड़ित के साथ हुए हादसे पर सीधा सवाल पूछ लिया, सवाल ये था कि अगर हम पुलिस को घटना की जानकारी दें तो क्या गारंटी है कि हमारे साथ ऐसा नहीं होगा?