सुषमा स्वराज को याद करते हुए बेटी बांसुरी स्वराज बोलीं, 'मेरे लिए प्रेम,समझदारी और सीख की भंडार थीं'
shubhamsc | 14 Aug 2019 10:39 AM (IST)

दिवंगत बीजेपी नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को कल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में श्रद्धांजलि दी गई. इस श्रद्धांजलि सभा में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे. वहां मौजूद नेताओं ने सुषमा स्वराज से जुड़ी घटनाओं को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. सभा को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने मां की यादों को याद करते हुए सभी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त थीं, वो बहुत सरल और सुलझी थीं वो मेरे लिए सीख का भंडार थीं.