Ayodhya Deepotsav: Yogi Adityanath ने उतारी भगवान राम और सीता का आरती
ABP News Bureau | 26 Oct 2019 04:55 PM (IST)

योगी सरकार ने पिछले साल दिवाली के मौके पर अयोध्या में सरयू किनारे तीन लाख एक हजार दीये जला कर दीपोत्सव मनाया था. तब भी ये रिकॉर्ड गिनीज बुक में शामिल हुआ था इस बार भी योगी सरकार जो करने वाली है उसका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होना तय है. इस बार सरकार सरयू किनारे राम की पैड़ी में पांच लाख इक्यावन हजार दीये जलाकर दीपोत्सव मनाएगी.