RBI और सरकार में तनातनी के बीच वित्त मंत्रालय का बयान- रिजर्व बैंक की आजादी जरूरी
ABP News Bureau | 01 Nov 2018 09:36 AM (IST)

रिजर्व बैंक और सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. हालांकि कल सरकार ने बयान जारी करके मामले को संभालने की कोशिश जरूर की. वित्त मंत्रालय ने कहा है रिजर्व बैंक की आजादी जरूरी है. सरकार उसकी स्वायत्तता का सम्मान करती है.