Auto Expo 2020: चीन की सबसे बड़ी SUV निर्माता कंपनी ने लॉन्च की 2 कांसेप्ट कार
ABP News Bureau | 05 Feb 2020 05:38 PM (IST)

चीन की सबसे बड़ी SUV निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स भी ऑटो एक्सपो पहुंची. कंपनी ने एलान किया कि 2021 से कंपनी की कारें भारतीय सड़कों पर दिखेंगे. कंपनी इलेक्ट्रिक कारें भी लांच करेगी. कंपनी भारत में कुल मिलाकर 1 अरब डॉलर का निवेश करेगी. कंपनी ने ऑटो एक्सपो में 2 कांसेप्ट कारें भी लांच की हैं.