Auto Expo: मर्सिडीज की 1 करोड़ 46 लाख में चलती फिरती घर जैसी कार !
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 08:43 AM (IST)

ऑटो एक्सपो में आपने कई तरह की वेनिटी वेन देखी होंगी. जो एक चलते फिरते घर की तरह होती हैं. लेकिन क्या आपने कोई ऐसी कार देखी है. जो हुबहू एक वेनिटी वैन की तरह हो. मर्सिडीज ने एक ऐसी ही कार लॉन्च की है जो किसी घर से कम नहीं. मर्सिडीज ने ऑटो एक्सपो में इस कार को लॉन्च किया है। नाम है मार्को पोलो. काम है इसका घर की तमाम सुविधाएं सफर के दौरान आपको मिले.