Auto Expo 2020 का आज से आगाज, इलेक्ट्रिक कारों का रहेगा बोलबाला
ABP News Bureau | 05 Feb 2020 10:00 AM (IST)

आज ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो 2020 की शुरुआत हो रही है. देश दुनिया की तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियों इस विश्वस्तरीय ऑटो शो में शामिल हो रही हैं. यह ऑटो शो जनता के लिए 7 तारीख से खुलेगा जो 12 फरवरी तक चलेगा. 5 और 6 फरवरी को सभी आटोमोबाइल कंपनियां अपने उत्पादों को लांच करेंगी और कांसेप्ट वाहनों को प्रदर्शित करेंगी.