एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
shubhamsc | 24 Aug 2019 08:13 PM (IST)

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का आज 66 साल की उम्र में निधन हो गया. जेटली 9 अगस्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे और आज उन्होंने 12 बजकर सात मिनट पर अंतिम सांस ली. जेटली के पार्थिव शरीर को उनके कैलाश कॉलोनी स्थित आवास पर ले जाया गया है, जहां नेता अंतिम दर्शन कर रहे हैं. रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां राजनीतिक दलों के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे. बीजेपी मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा.