ABP न्यूज़ पर दिनभर की 5 बड़ी खबरें
shubhamsc | 11 Aug 2019 08:15 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि घाटी से अनुच्छेद 370 बहुत पहले हट जाना चाहिए था. शाह ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर को आतकंवाद से मुक्ति मिलेगी और राज्य विकास की राह पर बढ़ेगा.
देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश ने कहर बरपा रखा है. केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ और बारिश से अबतक करीब 106 लोगों की मौत हो चुकी है. केरल में 42 और कर्नाटक में अबतक 24 लोगों की मौत हुई है. वहीं महाराष्ट्र से 29 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है.