ऑडियो बुलेटिन: ABP न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें
shubhamsc | 29 Jul 2019 08:24 PM (IST)

उन्नाव रेप केस में जेल में बंद बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ कार-ट्रक भिडंत मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है. रायबरेली के गुरबक्शगंज थाने में सेंगर और करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और अपराधिक साज़िश रचने का मामला दर्ज किया गया है. दरअसल कल बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची और मौसी अपने वकील महेंद्र के साथ कार में जा रही थीं. रास्ते में उनकी कार और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गयी थी. इस घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मृत्यु हो गई जबकि वकील की हालत गंभीर बताई जा रही है. पीड़िता की हालत खतरे से बाहर है.