Audio Bulletin: एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
shubhamsc | 18 Jul 2019 08:09 PM (IST)

कर्नाटक में सियासी संकट गहरा गया है. विधानसभा की कार्यवाही आज शाम हंगामे के बाद कल यानि शुक्रवार तक के लिए टाल दी गई. बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि विधायक आज सदन में ही सोएंगे.
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट 2 अगस्त से सुनवाई शुरू कर सकता है. चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच ने आज मामले में मध्यस्थता कर रही कमिटी की रिपोर्ट देख कर कहा, "हम 2 अगस्त को केस सुनवाई के लिए लगाने का आदेश देते हैं. अगर ज़रूरत लगी तो उसी दिन से सुनवाई शुरू कर दी जाएगी." फिलहाल, कोर्ट ने मध्यस्थता कमिटी को 31 जुलाई तक काम करने के लिए कहा है.