बिहार के भागलपुर में वोट डालने पहुंचे अश्विनी चौबे, वंशवाद को लेकर RJD और कांग्रेस पर बोला हमला
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 11:57 AM (IST)

बिहार के बक्सर से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर में वोट डाला है. भागलपुर लोकसभा सीट पर महागठबंधन की ओर से शैलेष कुमार उम्मीदवार हैं. वह आरजेडी के नेता हैं. यहां इनका मुकाबला एनडीए के अजय कुमार मंडल से होगा, जो जनता दल( यूनाइटेड) के नेता हैं.