पाकिस्तान ने भारत के उच्चायुक्त को वापस भेजने का फैसला किया, इस पर आई भारत की पहली प्रतिक्रिया
shubhamsc | 07 Aug 2019 10:28 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ने का फैसला किया है. पाकिस्तान ने भारत के उच्चायुक्त को वापस भेजने का फैसला किया. भारत ने इसे निराशा में उठाया कदम बताया है. पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को हर बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की कोशिश करता रहा है लेकिन भारत की कूटनीतिक शक्ति के सामने उसकी एक भी नहीं चल पाई है.