क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ निकला गिरफ्तारी वारंट, पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे गंभीर आरोप
shubhamsc | 03 Sep 2019 12:40 PM (IST)

पत्नी के उत्पीड़न के आरोप में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ निकला गिरफ्तारी वारंट, 15 दिन में सरेंडर नहीं किया तो लाने के लिए वेस्ट इंडीज जाएगी बंगाल पुलिस. शमी इस समय वेस्ट इंडीज गए हुए हैं. उनके लिए आदेश निकला है कि 15 दिन में बंगाल की अलीपुर कोर्ट में हाजिरी दें. नहीं तो गिरफ्तार करने के लिए पुलिस वेस्ट इंडीज चली जाएगी. शमी के खिलाफ एक्शन के लिए हसीन जहां ममता बनर्जी को धन्यवाद दे रही हैं.