शहीद जवान Gamil Kumar Shrestha को दी गई श्रद्धांजलि
shubhamsc | 22 Oct 2019 06:46 PM (IST)
कश्मीर के तंगधार सेक्टर में रविवार को पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश के दौरान शहीद जवान गामिल कुमार को आज वाराणसी में सेना ने श्रद्धांजलि दी. इसके बाद हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. नेपाल के रहने वाले गामिल कुमार श्रेष्ठा पिछले साल सेना में शामिल हुए थे. पाकिस्तान की तरफ़ से फायरिंग में राइफलमैन गामिल कुमार समेत 2 जवान शहीद हो गए थे.भारत ने पाकिस्तान की कार्रवाई के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक 3.0 को अंजाम देते हुए पाकिस्तान के क़रीब 10 सैनिकों और 20 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया था.