आरिफ मोहम्मद केरल के राज्यपाल नियुक्त, कलराज मिश्र का तबादला
shubhamsc | 01 Sep 2019 12:21 PM (IST)

केंद्र सरकार ने पांच राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है. तीन नए राज्यपाल बनाए हैं और दो राज्यपालों का तबादला किया है. सबसे चर्चित नियुक्ति आरिफ मोहम्मद खान की हुई है. आरिफ मोहम्मद को केरल का राज्यपाल बनाया गया है. भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के, बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के राज्यपाल बनाए गए हैं. कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है. तमिल साई सुंदरराजन तेलंगाना के राज्यपाल बने हैं.