मॉब लिंचिंग पर 49 हस्तियों ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, बीजेपी ने बताया साजिश
shubhamsc | 24 Jul 2019 07:03 PM (IST)

मॉब लिंचिंग पर 49 हस्तियों ने लिखी मोदी को चिट्ठी. मॉब लिंचिंग के खिलाफ सरकार से कानून की मांग . चिट्ठी में जय श्रीराम के नारे के दुरुपयोग पर भी चिंता .
पत्र लिखने पर फिल्मकार श्याम बेनेगल ने कहा कि कोई विचार नहीं है...चिट्ठी में सब कुछ समझाया हुआ है...आप समझ सकते हैं. चिट्ठी के बाद विपक्ष की सरकार से अपील. एनसीपी सांसद माजिद मेमन ने कहा कि ये जो हमारे साथियों ने बात कही है, मैं समझता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि इसे कोई राजनीतिक हथकंडा न समझें. इसे समाज के लिए बहुत जरूरी समझें. बीजेपी ने चिट्ठी को विरोधियों की साजिश बताया. बीजेपी उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा, 'ये चिट्ठियां इसलिए लिखी जाती हैं कि वो थोड़ा लाइट में आ जाएं. बहुत दिनों से घर में बैठे थे और मॉब लिंचिंग क्या एक ही जगह होती है'