एक साथ 128 टारगेट पर अटैक कर सकता है अपाचे, वायुसेना में आज होगा शामिल
shubhamsc | 03 Sep 2019 09:13 AM (IST)

अमेरिका का वो घातक हमलावर हिंदुस्तान के पास है. भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए आ चुका है.. अमेरिका का अपाचे.. भारत को 8 अपाचे हेलिकॉप्टर की दूसरी खेप मिल चुके हैं. जिसे पठानकोट एयरबेस पर आज एयरफोर्स चीफ बी एस धनोआ की मौजूदगी में वायुसेना में शामिल किया जाएगा.