मिर्जापुर का भरोसा जीत पाएंगी अनुप्रिया पटेल? कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी से है मुकाबला
ABP News Bureau | 19 May 2019 09:40 AM (IST)

मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल चुनावी मैदान में हैं. यहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस के लिलितेशपति त्रिपाठी से है. बता दें कि सात चरणों में हो रहा लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में आज 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.