गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे, करीब 60 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
shubhamsc | 28 Jul 2019 11:39 AM (IST)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह यूपी दौरे पर हैं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज एक समारोह में करीब 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जाने वाली औद्योगिक परियोजनाओं की शुरूआत की जाएगी. इस समारोह का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे और इसमें इस समारोह में देश के जाने माने उद्यमियों के भाग लेने की संभावना है.
इस दौरान राज्य के विभिन्न मंत्रियों की अध्यक्षता में छह सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिनमें इलेक्ट्रानिक विनिर्माण, रक्षा एवं वैमानिक निर्माण सहित विभिन्न उद्योगों के प्रोत्साहन के विषय में समूह चर्चा की जाएगी. इन सत्रों में मिलने वाले सुझाव और सिफारिशों पर तेजी से अमल सुनिश्चित किया जायेगा.