अमित शाह कोलकाता रोडशो मामला: TMC ने जारी किया वीडियो, BJP पर लगाया हिंसा का आरोप
ABP News Bureau | 15 May 2019 12:00 PM (IST)

लोकसभा के पूरे चुनाव में बंगाल में जबरदस्त हिंसा हो रही है. वोटिंग के दिन तो हिंसा होती ही है कल कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में भी खूब हंगामा हुआ और हिंसा हुई. रोड शो के दौरान बीजीपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई. बीजेपी का आरोप है कि जिस वक्त अमित शाह का रोड शो विद्यासागर कॉलेज के पास से गुजर रहा था तब टीएमसी के छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे निशाना बनाया. जिसके बाद दोनों पार्टियों के समर्थकों को बीच झड़प हुई.