अपने आंतरिक संकट से बचने के लिए कश्मीर का सहारा ले रहा है पाकिस्तान
shubhamsc | 08 Aug 2019 10:15 AM (IST)

भारत के जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान ने रातों रात ऐसे ऐलान कर दिए हैं जिससे दोनों देशों के रिश्ते सुधरने के बजाय और बिगड़ सकते हैं. पाकिस्तान ने कूटनीतिक रिश्ते कम करने का एलान किया है, भारत ने इसे ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है, इस बीच धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में फिलहाल शांति है.
पाकिस्तान ने राजनयिक रिश्ते को कम करने का फैसला किया. द्विपक्षीय व्यापार को बंद करने का ऐलान किया. कश्मीर मामले को UN ले जाने की घोषणा की.
पाकिस्तान में भारतीय हाई कमिश्नर अजय बिसारिया दिल्ली लौट सकते हैं. पाकिस्तान के नए हाई कमिश्नर मोइन उल हक अब दिल्ली नहीं आएंगे.
मोइन उल हक को 16 अगस्त को ज्वाइन करना था. भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान ने कुछ रूट पर दोबारा एयरस्पेस बंद कर दिए हैं.