अमरनाथ यात्रा बंद, घर लौट रहे श्रद्धालुओं ने देखिए श्रीनगर एयरपोर्ट पर क्या कहा
shubhamsc | 03 Aug 2019 10:21 AM (IST)

अमरनाथ की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है, कई राज्यों से आए श्रद्धालु वापस लौट रहे है. कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, सरकार ने एडवाइजरी कर श्रद्धालुओं को वापस जाने के लिए कहा है. जम्मू कश्मीर में अमेरिकी और पाकिस्तानी हथियार मिलने से हड़कंप, आतंकियों के सहारे पाक सेना हमले की फिराक में. सूत्रों के मुताबिक फिदायीन हमले की आशंका के चलते जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई जा रही है.