जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के लिए बनाए गए बेस कैंप खाली होने का सिलसिला शुरु, देखिये ये रिपोर्ट
shubhamsc | 03 Aug 2019 10:12 AM (IST)

अमरनाथ यात्रा के लिए आये दूसरे राज्यों से लोगों को भी रास्ते में रोक दिया गया है. गुजरात और महाराष्ट्र से आये लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें. जम्मू कश्मीर गृह विभाग की एडवायजरी के बाद राजनीतिक हड़कंप तो मच ही गया है. अब अमरनाथ यात्रा के लिए बनाए गए बेस कैंप खाली होने का सिलसिला शुरु हो गया है. अमरनाथ में खाने-पीने के लिए जो लंगर लगाए गए थे, वो बंद करने के आदेश दिये गए हैं. देखिये संवाददाता ज्ञानेंद्र तिवारी की ये रिपोर्ट