आतंकी हमले के खतरे के चलते अमरनाथ यात्रा बंद, प्रशासन ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
shubhamsc | 02 Aug 2019 09:27 PM (IST)

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए आज एहतियातन यात्रा रोक दी गई है. अमरनाथ के यात्रियों को वापस लौटने को कहा गया है. यात्रा के रास्ते में जो दुकानें हैं वो दुकानें बंद हो गई हैं. ये वो भारी भरकर हथियार हैं जिससे अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को निशाना बनाने की तैयारी हो रही थी .. लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. अमरनाथ यात्रा के रूट पर सर्च ऑपरेशन के दौरान आज दोपहर सेना ये स्नाइपर राइफल बरामद की. और उसके कुछ घंटे बाद शाम होते होते तक सरकार ने अमरनाथ यात्रा को बंद करने का एलान कर दिया.