दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का हुआ बंटवारा - सूत्र
ABP News Bureau | 06 Apr 2019 11:57 AM (IST)

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पक्का हो गया है. सूत्रों के मुताबिक अब सीटों का बंटवारा भी हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 3 सीटों पर दिल्ली में चुनाव लड़ रही है . कांग्रेस के खाते में नई दिल्ली, चांदनी चौक और नॉर्थ वेस्ट सीट की सीट आई है. हरियाणा में भी आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन का फॉर्मूला तय हो गया है. सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में आप को एक सीट मिलेगी.