ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर बड़ी मार, गाड़ियों की बिक्री में बड़ी गिरावट
shubhamsc | 02 Sep 2019 10:19 AM (IST)

देश में मंदी की आहट के बीच ऑटोसेक्टर क्षेत्र पर इसकी सबसे ज्यादा मार पड़ी है. देश की अर्थव्यवस्था हिचकोले खा रही है.. क्योंकि कई क्षेत्रों में वृद्धि दर में गिरावट दर्ज की जा रही है.. और सबसे बड़ी गिरावट की मार झेल रही है.. देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री. जहां अगस्त के महीने में बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.. देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की करीब करीब सभी बड़ी कंपनियों ने बिक्री में गिरावट को कबूल किया है.