लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के एलान पर बोले अखिलेश यादव- जनता बीजेपी से हिसाब करेगी
ABP News Bureau | 10 Mar 2019 01:57 PM (IST)

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की आधारशिला रखने औऱ कानपुर और लखनऊ में मेट्रो ट्रेन परियोजना का उद्घाटन किए जाने को लेकर निशाना साधा है. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ''वाराणसी से कानपुर से नोएडा हर जगह दौड़ लगाई जा रही है कि चुनाव से पहले पुराने कामों को नया दिखाया जाए और जो पांच साल में शिलान्यास नहीं हुए वह अब हो जाएं पर. नोटबंदी का असर हर वर्ग सह रहा है. मज़दूर, बिल्डर, छोटे बड़े व्यापारी, किसान सब झूझ रहे हैं-कोई उनसे पूछे उनके दिल का हाल.