जालंधर में अकाली और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, चुनाव सामग्री को तोड़ा-फोड़ा गया
ABP News Bureau | 19 May 2019 11:24 AM (IST)

पंजाब के जालंधर ने अकाली और कांग्रेस का कर्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस झड़प के दौरान चुनावी सामग्री को तोड़ फोड़ा गया. सात चरणों में हो रहा लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में आज 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.