बठिंडा में हरसिमरत कौर ने डाला वोट, कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा से है मुकाबला
ABP News Bureau | 19 May 2019 11:15 AM (IST)

पंजाब के सभी 13 लोकसभा क्षेत्रों और चंडीगढ़ चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में भी मतदान चल रहा था, जिसमें SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप पुरी मैदान में हैं. सात चरणों में हो रहा लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में आज 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.