बनारस में PM के टक्कर देंगे कांग्रेसी उम्मीदवार अजय राय, मोदी को बताया बाहरी व्यक्ति
ABP News Bureau | 25 Apr 2019 01:36 PM (IST)

लंबे वक्त से इस बात की चर्चा थी कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ सकती हैं. लेकिन आज कांग्रेस ने अजय राय को टिकट देकर इन सभी बातों पर विराम लगा दिया है. एबीपी न्यूज़ ने अजय राय से खात बात की. अजय राय का कहना है कि वो पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेंगे और बनारस की जनता हर बात का जवाब देगी.