जीत के बाद PM मोदी ने कुछ इस अंदाज में कसा विरोधियों पर तंज, देखिए चुनाव की फुल कवरेज
ABP News Bureau | 23 May 2019 11:31 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों को देखकर देश में फिर एक बार 'मोदी लहर' दिख रहा है. 2014 से भी बड़ी जीत इस बार मोदी सरकार के हिस्से में आई है. अभी तक के रुझानों में एनडीए को 542 सीटों में से 348 सीटों पर जीत हासिल होती दिख रही है. वहीं अकेले बीजेपी अपने दम पर 300 का आंकड़ा छूती दिख रही है. आज एनडीए और बीजेपी की विराट जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया