लोकसभा चुनाव में जीत के बाद काशी पहुंचे PM मोदी, विधिविधान से की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना
ABP News Bureau | 27 May 2019 08:57 PM (IST)

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद PM मोदी काशी पहुंचे, यहां पर उन्होंने विधिविधान से बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि पार्टी की जीत के इस सिलसिले को देखते हुए अब सियासी पंडितों को मानना पड़ेगा कि अंकगणित के आगे भी आदर्शों और संकल्पों की एक 'केमेस्ट्री' होती है.