बैन के बीच साध्वी प्रज्ञा की पूजा पाठ जारी, मंदिर में गाए भजन किया नृत्य
ABP News Bureau | 03 May 2019 03:39 PM (IST)

भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर इलेक्शन कमीशन ने 72 घंटे यानी 3 दिन का बैन लगा दिया है. इस बैन के बीच साध्वी कहीं पर प्रचार नहीं कर सकती है. तो वो खाली समय में मंदिर मंदिर जाकर पूजा पाठ और भजन कर रही हैं.