साध्वी के बचाव में केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने किया ट्वीट, विवाद हुआ तो बोले- मेरा ट्विटर हैंडल हैक हो गया था
ABP News Bureau | 17 May 2019 04:12 PM (IST)

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने के बाद विवाद बढ़ा तो भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने इस बयान पर माफी मांग ली. लेकिन अब मोदी सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री अनंत कुमार हेगड़े इस विवाद में कूद गए हैं. अनंत कुमार हेगड़े ने कहा है कि अब वक्त आ गया है कि माफी मांगने की जरूरत नहीं है. जब विवाद बढ़ा तो हेगड़े ने सफाई दी कि मेरा ट्विटर हैंडल हैक हो गया था.