अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने डाला वोट, मतदान न करने वालों को कुछ इस अंदाज में लगाई फटकार
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 07:13 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने आज मतदान किया. इसके साथ ही उन्होंने मतदान न करने वालों को लेकर कहा कि अगर आपने मतदान नहीं किया है तो फिर आपको शिकायत करने का भी कोई अधिकार नहीं है. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज मुंबई की जिन 6 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है, उनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें शामिल हैं. सुबह से ही बॉलीवुड की कई हस्तियां वोट डालने आ रही हैं.