राजस्थान के चुरु में सनी देओल ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
ABP News Bureau | 04 May 2019 04:49 PM (IST)

राजस्थान के संसदीय क्षेत्र चूरू में 6 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिये प्रमुख राजैनतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. चूरू जिलामुख्यालय पर आज बीजेपी के स्टार प्रचारक सनी देओल ने बीजेपी प्रत्याशी राहुल कस्वां के सर्मथन में रोड शो किया. नागवाणों के नौहरे से होकर निकला रोड शो मुख्य बाजार होते हुए गढ़ चौराहा, सुभाष चौक पहुंचा. रोड शो के दौरान सनी देओल को देखने के लिये भारी जनसैलाब उमड़ा.