विनोद खन्ना की विरासत संभालेंगे सनी देओल, पंजाब के गुरदासपुर से भरा नामांकन, देखिए खास कवरेज
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 01:32 PM (IST)

पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी उम्मीदवार सनी देओल ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इससे पहले सनी देओल आज अमृतसर पहुंचे, जहां सुबह-सुबह उन्होंने गोल्डन टेंपल के दर्शन किए. सनी देओल कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. पार्टी ने उनको गुरदासपुर से चुनाव में उतारा है जहां से कांग्रेस के सुनील जाखड़ सांसद है और दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं.