इरफान ने किया अपनी बीमारी का खुलासा, न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से हैं पीड़ित
ABP News Bureau | 16 Mar 2018 04:24 PM (IST)

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने कहा कि मेडिकल टेस्ट में उन्हे न्यूरो एंडोक्राइन का पता चला है. उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों से दुआ की अपील करते हुए बताया कि वो आगे के इलाज के लिए विदेश जा रहे हैं. एबीपी न्यूज के सूत्रों के मुताबिक इरफान इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं.