✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

SHOCKING! नीले ड्रम में बंद होने का था डर, इसलिए कर दिया...! ABPLIVE

ABP Live Focus  |  10 Jun 2026 05:10 PM (IST)
ABP News

नीले ड्रम में बंद होने का था डर, इसी लिए पति ने की पत्नी की हत्या, मुजफ्फरनगर जाकर जलाया, 10 साल की बेटी ने खोला 6 महीने पुराना माँ की हत्या का राज महिला अपने पति और सास को पीटा करती थी गाजियाबाद में पुलिस ने पति उसके भाई और उसके मामा को गिरफ्तार किया है। पति और उसके भाई ने जनवरी में घर में अपनी पत्नी की हत्या कर मुजफ्फरनगर ले गए थे। जहां उन्होंने के मामा ने शव को बिटोरे में जलाने में मदद की थी। जनवरी में हुई हत्या का खुलासा अब हुआ है। इसमें अहम कड़ी मृतका की बेटी ने अदा की है। बेटी ने पुलिस को अपनी मां की हत्या का राज बताया है। हत्या करने वाले पति को शक था कि उसकी पत्नी उसे मार कर ड्रम में बंद कर देगी। परविंदर और सोनिया की शादी 12 साल पहले हुई थी। दोनों को दो बेटियां है। परविंदर ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि सोनिया गुस्सेल थी और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी। इसी दौरान एक बार झगड़ा करके मायके चली गई और वहां उसके और उसके परिवार के खिलाफ दहेज का मुकदमा लिखवा दिया। इससे डर कर राजीनामा हो गया और वह सोनिया को ले आया। सोनिया की जिद थी कि वह गांव में नहीं रहेगी इसको लेकर वह अपने भाई के घर में रहने लगा। इसके बावजूद सोनिया और परविंदर का झगड़ा लगातार चलता रहा। परविंदर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक दिन जब सोनिया बच्चों को पीट रही थी तो उसकी मां ने इसका विरोध किया तो सोनिया ने उसकी मां के साथ भी मारपीट कर दी। शाम को परविंदर जब घर पहुंचा उसने इस पर अप्पति करी तो सोनिया ने परविंदर को भी चांटे जड़ दिए। साथ ही सोनिया अपने पति को अक्सर जान से मारने की धमकी भी दिया करती थी। तभी परविंदर ने यह डिसाइड कर लिया था कि वह अपनी पत्नी से छुटकारा पा के रहेगा। इसके लिए उसने अपने बड़े भाई विनोद से बात कर के प्लान किया। दोनों ने प्लानिंग की तहत 29 जनवरी 2026 को सोनिया के गले में फंदा डालकर उसको पंखे टांगने वाले कुंडे पर लटका दिया। लेकिन उससे भी सोनिया नहीं मरी तो उन्होंने उसका मुंह तब तक दबा के रखा जब तक उसकी सांस न रुकी। इसके बाद इन्होंने अपने मामा से बात करी। मामा ब्रह्मपाल निवासी मुजफ्फरनगर ने दोनों को बताया कि सोनिया की लाश को घरेलू सामान के साथ बेड में रखकर मुजफ्फरनगर ले आओ। छोटा हाथी में इन्होंने ऐसा ही किया वहां ले जाकर इन्होंने जंगल में बने बिठौरा में शव रख कर उसमें आग लगा दी। एसीपी मुरादनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि सोनिया के भाई संदीप जनवरी से अपनी बहन को तलाश रहे थे। क्योंकि उससे संपर्क नहीं हो रहा था। वह जब भी इनसे संपर्क करते तो यह गोलमोल जवाब देते। अपनी बहन और भांजियों की तलाश में संदीप मुरादनगर आए जहां उन्हें उनकी भांजी मिली। वह उन्हें अपने साथ ले गए धीरे-धीरे सामान्य होने पर 10 साल की भांजी ने अपने मामा को बताया कि किस तरीके से उसकी मां की हत्या की गई है। उसके बाद संदीप ने पुलिस से संपर्क किया और मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में सोनिया के पति परविंदर जेठ विनोद कुमार और पति के मामा ब्रह्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सोनिया के लाश के अवशेष भी बरामद किया है।

Continues below advertisement
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • Abplive
  • SHOCKING! नीले ड्रम में बंद होने का था डर, इसलिए कर दिया...! ABPLIVE

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand2 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.