Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ABP Live Focus | 18 Aug 2026 10:17 AM (IST)

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें अपने चैंबर में शपथ दिलाई। बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर जन सुराज के पहले विधायक बने हैं। जीत के बाद उन्होंने युवाओं को रोजगार, बच्चों की पढ़ाई, राशन कार्ड व्यवस्था और बुजुर्गों की पेंशन को लेकर चार बड़े ऐलान किए थे। उन्होंने बांकीपुर में अगले 2-3 महीनों में बदलाव दिखने का दावा भी किया है।