Pak Af Drone Attack: अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा! कितनी मचाई तबाही? ABPLIVE

News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब उस मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है, जहां हालात किसी भी वक्त और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के अंदर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। तालिबान सरकार का कहना है कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में मौजूद ISIS यानी दाएश के कई ठिकानों को फाइटर जेट और ड्रोन की मदद से निशाना बनाया है। अफगानिस्तान इसे हाल ही में पाकिस्तान की ओर से की गई एयरस्ट्राइक का जवाब बता रहा है। अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह ऑपरेशन आधी रात के दौरान अंजाम दिया गया। मंत्रालय का दावा है कि बलूचिस्तान के पिशिन जिले के सरनान इलाके में मौजूद ISIS के एक जॉइंट सेंटर को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। इसके अलावा चित्राल की शाह सलीम घाटी और खैबर पख्तूनख्वा के कंबर खेल इलाके में भी दाएश के कई ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। अफगानिस्तान का कहना है कि इन हमलों में आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा है और उनके कई ठिकाने नष्ट हो गए हैं।