Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
ABP Live Focus | 27 Jul 2026 12:54 PM (IST)

पश्चिम एशिया में चल रही जंग अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती दिख रही है, जिसने पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है,, अब तक ईरान और उसके दुश्मनों के बीच लड़ाई ज़्यादातर प्रॉक्सी वॉर, मिसाइल हमलों और बयानबाज़ी तक सीमित मानी जाती थी। लेकिन अब एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने इस पूरे संघर्ष की तस्वीर बदल दी है। दावा किया जा रहा है कि खाड़ी के दो छोटे देश बहरीन और कुवैत ने पहली बार चुपचाप ईरान की जमीन के अंदर घुसकर सैन्य ठिकानों पर हमला किया। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह सिर्फ एक हमला नहीं, बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट की नई रणनीति का संकेत माना जाएगा।